Last Updated:
Mohammad Hafeez Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने टीम के कुछ खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलने से बचने के लिए मीडिया में झूठी चोट की खबरें फैलवाते हैं. हफीज का यह बयान पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद सामने आया है.
मोहम्मद हफीज ने लगाए गंभीर आरोप.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज से ही टीम बाहर हो गई. श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में उसके पास सेमीफाइनल का टिकट कटाने का मौका था, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह बनाने में नाकाम रही. टीम के टूर्नामेंट में शर्मनाक प्रदर्शन की उसके ही दिग्गज आलोचना कर रहे हैं. शोएब अख्तर, सकलैन मुश्ताक समेत कई पाकिस्तानी दिग्गज टीम की रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने अपने एक बयान से सनसनी मचा दी है. हफीज का कहना है कि खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में खेलने से बचने के लिए मीडिया में झूठी चोट की खबरें फैलवाते हैं.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.