Last Updated:
Top 5 Hat-trick Bowlers: इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के लिए एक जादुई उपलब्धि है. श्रीलंका के यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा इस सूची में 5 हैट्रिक के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि पाकिस्तान के सुल्तान ऑफ स्विंग वसीम अकरम 4 हैट्रिक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं. भारत के कुलदीप यादव, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने भी अपनी घातक गेंदबाजी से 2-2 बार यह ऐतिहासिक कारनामा किया है. इन दिग्गजों ने न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि विश्व क्रिकेट में अपनी एक अलग और अमिट पहचान बनाई है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले 5 गेंदबाज.
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) इस लिस्ट में टॉप पर हैं. मलिंगा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने से पहले कुल 5 हैट्रिक अपने नाम किए. श्रीलंका के ‘स्लिंगर’ मलिंगा इस सूची में राज कर रहे हैं. उनकी सटीक यॉर्कर और धीमी गति की गेंदें बल्लेबाजों के लिए पहेली बनी रहीं. मलिंगा ने वनडे में तीन हैट्रिक लिए हैं. उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी. 2011 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ कोलंबो में उन्होंने अपनी दूसरी वनडे हैट्रिक ली.
2011 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में ही तीसरी बार यह कारनामा किया.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले 5 गेंदबाज.
मलिंगा के नाम 5 इंटरनेशनल हैट्रिक
मलिंगा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार हैट्रिक ली है. साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में पहली टी20 हैट्रिक हासिल की. 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पल्लेकेले में उन्होंने फिर से 4 गेंदों में 4 विकेट लेकर अपनी कुल 5वीं इंटरनेशल हैट्रिक पूरी की. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 4 हैट्रिक दर्ज हैं.’स्विंग के सुल्तान’ वसीम अकरम एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में दो-दो हैट्रिक ली हैं.
वसीम अकरम के नाम 4 हैट्रिक
बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में ढाका में एशियन टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान हैट्रिक ली थी जबकि 1999 में श्रीलंका के खिलाफ उसी सीरीज के अगले मैच में दोबारा हैट्रिक लेकर सबको हैरान कर दिया. 1989 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में शारजाह में अकरम ने हैट्रिक बनाई जबकि 1990 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में ही अपनी दूसरी वनडे हैट्रिक पूरी की.
कुलदीप ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक ले चुके हैं
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार हैट्रिक पूरी की है. ‘चाइनामैन’ स्पिनर कुलदीप यादव वनडे क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं. साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मैथ्यू वेड, एश्टन एगर और पैट कमिंस को आउट कर पहली हैट्रिक ली. इसके बाद 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में शाई होप, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ को आउट कर इतिहास रचा.
ट्रेंट बोल्ट कुल 2 हैट्रिक ले चुके हैं
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) कुल 2 हैट्रिक ले चुके हैं. न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट अपनी शुरुआती स्विंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने दोनों हैट्रिक वनडे में ली है. 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में फखर जमान, बाबर आजम और मोहम्मद हफीज जैसे दिग्गजों को आउट किया. 2019 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर उस्मान ख्वाजा, मिशेल स्टार्क और जेसन बेहरेनडॉर्फ को आउट कर वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज बने.
ब्रेट ली के नाम दो हैट्रिक
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ब्रेट ली (Brett Lee) भी 2 हैट्रिक ले चूके हैं. ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज ब्रेट ली की रफ्तार ने बल्लेबाजों के स्टंप्स को कई बार हवा में उड़ाया है.उन्होंने वनडे में 2003 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ डरबन में अपनी पहली वनडे हैट्रिक ली थी. इसके बाद 2007 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ केपटाउन में उन्होंने शाकिब अल हसन समेत तीन बल्लेबाजों को आउट किया. यह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की पहली आधिकारिक हैट्रिक थी.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.