नकवी ने दोहराया कि पीसीबी पाकिस्तान सरकार की स्थिति जानने का इंतजार कर रहा है ताकि टी-20 विश्व कप में देश की भागीदारी पर निर्णय लिया जा सके. नकवी ने चयन के बाद खिलाड़ियों और मुख्य कोच माइक हेसन से बैठक में कहा:
हम सरकार की सलाह का इंतजार कर रहे हैं और जो भी सरकार हमें करने के लिए कहेगी, हम करेंगे. अगर वे नहीं चाहते कि हम विश्व कप में जाएं, तो हम उनका पालन करेंगे. हम आईसीसी के दोहरे मानकों की नीति को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं.
बांग्लादेश के साथ ज्यादती हुई: नकवी
बैठक में नकवी ने खिलाड़ियों को यह भी बताया कि बांग्लादेश का भारत में मैच नहीं खेलने का निर्णय एक सिद्धांतपरक फैसला है. उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना और सिद्धांतों के भीतर चलाना चाहिए.
आईसीसी ने बांग्लादेश को किया बाहर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को बांग्लादेश को आगामी टी-20 विश्व कप से बाहर कर दिया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया. बांग्लादेश के बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को भारत भेजने से मना किया था जो मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से हटाए जाने के बाद उत्पन्न स्थिति से जुड़ा था.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.