Sanju Samson: भारत ने भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय लीड बना ली और श्रृंखला अपने नाम की, लेकिन संजू सैमसन की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का सबब बनी हुई है. लगातार तीसरे मैच में भारतीय विकेटकीपर ओपनर ने अपने फैंस और टीम मैनेजमेंट को निराश किया.
प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं संजू सैमसन
टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले संजू सैमसन की घटिया फॉर्म से हेड कोच गौतम गंभीर जरूर टेंशन में होंगे. सिलेक्टर्स ने टी-20 टीम के उपकप्तान रहे शुभमन गिल को बाहर करके संजू सैमसन को बतौर ओपनर चुना था ताकि अभिषेक शर्मा के साथ वह पारी की धमाकेदार शुरुआत कर सके, लेकिन फिलहाल ये प्लान पूरी तरह फ्लॉप होता नजर आ रहा है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो संजू जल्द ही प्लेइंग इलेवन से अपनी जगह गंवा बैठेंगे और लंबे समय बाद वापसी करते हुए शानदार लय में नजर आ रहे ईशान किशन को सलामी बल्लेबाजी का जिम्मा मिल सकता है, जो शानदार विकेटकीपर भी हैं.
भारत ने 3-0 से बनाई सीरीज में अजेय बढ़त
इससे पहले भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और रिस्ट स्पिनर रवि बिश्नोई के साथ अनुभवी पेसर जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने न्यूजीलैंड को 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन के कम स्कोर पर रोक दिया. वरुण चक्रवर्ती की जगह शामिल किए गए बिश्नोई लगभग एक साल बाद भारत के लिए खेल रहे हैं थे, उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए अपने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके. भारत ने न सिर्फ आसानी से मैच अपने नाम किया बल्कि पांच मैच की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय लीड भी बना ली.
About the Author

Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.