PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL) की शुरुआत 26 मार्च से हुई, लेकिन टूर्नामेंट के पहले ही मैच में ऐसी अजीब और चौंकाने वाली खबर आई है, जिससे PSL की छवि पर एक नहीं बल्कि कई सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान कुछ ओवर करने के बाद सफेद गेंद अचानक से गुलाबी नजर आने लगी, जिसके बाद इस लीग को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल का समाना करना पड़ा। कई फैंस के PSL को गली क्रिकेट टूर्नामेंट भी बताने लगे।
बीच मैच में सफेद से गुलाबी हो गई गेंद
गौरतलब है कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में खिलाड़ियों द्वारा गेंद की साइन बरकरार रखने के लिए जर्सी और तौलिये का इस्तेमाल किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि हैदराबाद टीम की जर्सी का रंग बेहद ही खराब का क्वालिटी का था, जिसके चलते सफेद गेंद धीरे-धीरे गुलाबी दिखने लगी। बॉल का रंग इतना बदल गया कि बाद में अंपायरों को गेंद को बदलनी पड़ी।
हैदराबाद किंग्समैन टीम के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने इस घटना पर हैरानी जताई है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाबुशेन ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी ऐसा नहीं देखा कि कपड़ों के कारण गेंद का रंग बदल जाए। वहीं, हैदराबाद किंग्समैन ने मजाकिया अंदाज में एक्स पर लिखा ‘विपक्षी टीम को उनके पहले पिंक बॉल मैच में जीत के लिए बधाई।’
इस घटना के बाद फैंस द्वारा सोशल मीडिया जमकर मजाक उड़ाया गया। यूजर्स ने इस घाटन के बाद सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स करते हुए लिखा इसे ‘पिंक बॉल टी20’ लीग घोषित कर देना चाहिए। वहीं, कुछ फैंस ने यह भी लिखा कि PSL घटिया किस्म की जर्सी खिलाड़ियों को दे रखा है।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.