पाकिस्तान की परीक्षा लेगा USA, कोलंबो में मुकाबला; फ्री में कब और कहां देखें मैच | Image:
Social media
PAK vs USA मैच कब और कहां होगा मुकाबला?
पाकिस्तान बनाम अमेरिका का मैच श्रीलंका के कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, हालांकि मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे ही हो जाएगा। ऐसे में आप 7 बजे से इस मैच का लाइव एक्शन देख सकते हैं।
PAK vs USA मैच कहां लाइव देखें?
पाकिस्तान बनाम अमेरिका का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन हैं, तो आप अपने मोबाइल में फ्री लाइव एक्शन देख सकते हैं।
USA पाकिस्तान को हरा चुका है
गौरतलब है कि अमेरिका पाकिस्तान को हरा चुका है। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले वर्ल्ड कप में अमेरिका की टीम पाकिस्तान को हरा चुकी है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में USA बनाम पाकिस्तान का मैच देखने लायक होगा। अमेरिका पाकिस्तान को आसानी से जीतने नहीं देगा।
अमेरिका की संभावित प्लेइंग 11
एंड्रीस गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, सैतेजा मुक्कमल्ला, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, संजय कृष्णमूर्ति, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.