T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच खेलने पर संशय साफ हो गया है। पाकिस्तान के 10 दिनों की ड्रामेबाजी के बाद ICC ने PCB को मैच खेलने के लिए मना लिया है या यू कहें कि पाकिस्तान ने अपने निर्णय पर यू-टर्न ले लिया है।
पाक के इसी दोहरे रवैये पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। इसी पर बातचीत करते हुए उन्होंने मीडिया से कहा कि बांग्लादेश की लड़ाई लड़ने निकले थे, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान देखकर लौट आए।
‘नई बात नहीं है पाकिस्तान का यू-टर्न’
पाकिस्तान क्रिकेट के यू-टर्न पर बात करते हुए भज्जी ने कहा, ‘ये कोई नई बात नहीं है.. पाकिस्तान का यू-टर्न लेना। ये तो हमेशा की बात है कि पाकिस्तान पहले बात करता है कुछ और उसके बाद होता है कुछ और। ये तो पता ही था कि ये होना है। पहले उन्होंने मना किया, तो हमने कहा था कि ये देखना हफ्ते बाद यही कहेंगे कि हाँ हम मैच खेलेंगे और वही हुआ।’
‘नहीं खलने से भारी फाइनेंशियल लॉस’
भज्जी से जब पूछा गया कि क्या कारण हो सकता है कि पाकिस्तान खेलने के लिए मान गया, तो इस पर उन्होंने कहा कि उनको पता है कि फाइनेंशियल लॉस जो है वो बहुत बड़ा है। कहीं न कहीं वो बांग्लादेश की लड़ाई वो खुद लड़ने निकले थे, जो इनकी तो लड़ाई भी नहीं थी। तो इसलिए उनको जब उनको पता लगा कि नुकसान इतना भारी है तो फिर उन्होंने यू-टर्न ले लिया।
बता दें, पाकिस्तान ने 1 फरवरी को वर्ल्ड कप के अन्य मैच खेलने का फैसला किया, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की। आईसीसी ने पीसीबी को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की सलाह दी, लेकिन पाकिस्तान अड़ा रहा। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने इसे बांग्लादेश के प्रति एकजुटता का प्रतीक बताया, लेकिन असल मकसद भारत को नीचा दिखाना था।
आईसीसी ने पाकिस्तान के ड्रामे को भांप लिया और कूटनीतिक दबाव बनाया। उसने बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई को एकजुट कर पाकिस्तान को घेर लिया। इन तीनों मोर्चों से आए दबाव ने पीसीबी को घुटनों पर ला दिया, जिससे पाकिस्तान ने अब ये यू-टर्न लिया है।
‘भारत को फिर जीतते देख रहा हूँ’
टर्बनेटर हरभजन सिंह ने यह भी कहा कि 15 फरवरी को होने वाले मैच में एक बार फिर वह भारतीय टीम को जीतते हुए देख रहे हैं और क्योंकि भारत बहुत सक्षम टीम है, तगड़ी टीम है, बड़ी टीम है। अगर एक-एक प्लेयर पर नजर डालें तो अपने आप में मैच विनर है। उम्मीद करता हूँ कि भारत अच्छा क्रिकेट खेलेगी और भारत जीतेगी। हरभजन सिंह ने यह भी कहा कि इस टूर्नामेंट में सबकी नजरें धाकड़ प्लेयर अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रहेंगी।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.