Last Updated:
Paras Dogra match fees 50% fine: रणजी ट्रॉफी फाइनल में उस समय बवाल हो गया जब जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा कनार्टक के सब्सिट्यूट फील्डर केवी अनीश को जानबूझक हेड बट मारा. इसके लिए पारस डोगरा पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है.
पारस डोगरा पर लग सकता है मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना.
हुबली. जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा को रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन कर्नाटक के स्थानापन्न खिलाड़ी केवी अनीश को जानबूझकर सिर से मारने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लग सकता है. बीसीसीआई के मैच रेफरी नारायणन कुट्टी जुर्माने की आधिकारिक घोषणा मैच खत्म होने के बाद करेंगे. आमतौर पर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के साथ मारपीट करने पर सजा और मैच प्रतिबंध लगता है, लेकिन इस मामले में डोगरा को कम सजा मिल सकती है.
पारस डोगरा (Paras Dogra) पहले दिन नौ रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और दूसरे दिन अब्दुल समद के आउट होने के बाद वापस क्रीज पर आए. प्रसिद्ध कृष्णा ने लगातार शॉर्ट गेंद फेंककर उनका स्वागत किया और पास के फील्डर्स ने कुछ फब्तियां भी कीं, जिसमें ‘सिली प्वाइंट’ पर खड़े अनीश भी शामिल थे. पारी के 101वें ओवर में डोगरा ने प्रसिद्ध की गेंद को अजीब तरह से खेला और वह बाउंड्री के लिए निकल गई.
पारस डोगरा पर लग सकता है मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.