Last Updated:
Sitanshu kotak Statement: भारतीय टीम गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उतरेगी. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि बेशक भारतीय टीम पर इस मुकाबले में दबाव होगा लेकिन टीम इंडिया इससे निपटने में सक्षम है. भारत सुपर 8 का पहला मैच साउथ अफ्रीका से हार चुका है.
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक का कहना है कि दबाव में भारतीय टीम और निखर जाती है.
सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने कहा, ‘वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है तो दबाव और उम्मीदें होना आम बात है. कोई भी इंटरनेशनल मैच हो, दबाव तो रहता ही है. ये मैच तो बहुत ही दबाव वाला है.’ लेकिन कोटक को भारतीय खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा, ‘हम इसलिए एक मैच हार गए क्योंकि अच्छी साझेदारी नहीं हुई. लोग दबाव की बात करते हैं, लेकिन मुझे लगता है हमारे खिलाड़ी दबाव को संभाल सकते हैं. अगर हमें वर्ल्ड कप जीतना है तो दबाव झेलना ही पड़ेगा.’
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक का कहना है कि दबाव में भारतीय टीम और निखर जाती है.
सितांशु कोटक ने बताया कि भारत आगे भी आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति पर कायम रहेगा. उन्होंने कहा, ‘हम उसी तरह की क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. हमें पॉजिटिव रहना होगा और वही क्रिकेट खेलनी होगी जिससे हमें सफलता मिली है. हमारे रवैये में कोई बदलाव नहीं होगा.’
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह बाद में टीम में शामिल हो सकते हैं. उनके पिता की तबीयत खराब होने के कारण रिंकू मंगलवार को दिल्ली चले गए थे. कोटक ने कहा, ‘रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उसे टीम छोड़नी पड़ी. मुझे लगता है कि वह आज शाम तक वापस आ जाएगा.’
आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक के लिए अब तक चीजें मुश्किलें रही हैं. उन्होंने चार मैचों में 3.75 के औसत और 75 के स्ट्राइक-रेट से सिर्फ 15 रन बनाए हैं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.