Rajeev Shukla Shashi Tharoor IND vs NZ Thiruvananthapuram T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में हुए पांचवें और आखिरी टी-20 से जब शशि थरूर और राजीव शुक्ला की तस्वीर सामने आई तो क्रिकेट फैंस एक महीने पीछे जाने को मजबूर हो गए. जब राजीव शुक्ला ने मैच केरल में कराने की बात कही थी और राजीव शुक्ला ने भी मजेदार जवाब दिया था.
थरूर-राजीव शुक्ला के साथ गावस्कर भी थे
ब्रॉडकास्टर ने जैसे ही दोनों राजनेताओं पर कैमरा फोकस किया तो पूरी दुनिया ने उनकी तस्वीर देखी. साथ में ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर भी मौजूद थे. तीनों मिलकर पहले ईशान किशन के ऐतिहासिक शतक पर तालियां बजाई तो फिर बाद में पांच विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी को भी सराहा.
संसद के बाहर हुई थी थरूर-शुक्ला के बीच मजाकिया बहस
17 दिसंबर 2025 को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ा था. ऐसे में शशि थरूर ने उसी रात एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और फिर अगली सुबह संसद प्रांगण में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि दिसंबर-जनवरी में नॉर्थ इंडिया में मैच शेड्यूल करने की बजाय केरल में मैच होने चाहिए तभी वहां राजीव शुक्ला पहुंच गए और उन्होंने जवाब में कहा था कि आगे से ध्यान रखेंगे. केरल को तो मैच मिलते रहते हैं. मैच रोटेशन पॉलिसी से फिक्स होते हैं. अब सारे मैच थोड़े ही न केरल में शिफ्ट कर दिए जाएंगे.
भारत ने 4-1 से जीती टी-20 सीरीज
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की सीरीज को 4-1 से अपने नाम करते हुए तैयारियों को पुख्ता कर लिया है. पूरी सीरीज में ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने चार मैच में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 215 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में लौट गए. अभिषेक शर्मा का भी बल्ला गरजा, लेकिन संजू सैमसन की फॉर्म चिंता का सबब है. इसी के साथ भारत ने 69 छक्के मारकर एक टी-20 सीरीज में सबसे छक्का सिक्स उड़ाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इससे पहले 2024 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 64 सिक्स मारे थे.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.