who is usman tariq: पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने चकिंग का आरोप लगाया है. ग्रीन का कहना है कि तारिक की गेंदबाजी एक्शन ठीक नहीं है और वह गेंद को सिर्फ थ्रो कर रहे हैं. ग्रीन के पाक स्पिनर की गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए जाने के बाद इसकी चौतरफा चर्चा हो रही है. हाल में वसीम अकरम ने इस गेंदबाज की तुलना श्रीलंका के पूर्व मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस से की थी.
उस्मान तारिक (Usman Tariq) ऑस्ट्रेलिया की पारी का 11वां ओवर लेकर आए. इस ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने कैमरन ग्रीन को शादाब खान के हाथों कैच करा दिया. उस्मान तारिक ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया. उन्होंने सेट बल्लेबाज को आउट कर दिया. 78.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उस्मान तारिक ने रुककर धीमी गति से फुलिश गेंद फेंकी. ग्रीन ने मिड-ऑफ/एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर गेंद हवा में उछल गई. बैकवर्ड पॉइंट पर शादाब ने आसानी से कैच पकड़ लिया. ऑस्ट्रेलिया ने अपना छठा विकेट खो दिया. इसके बाद ग्रीन ने अपनी प्रतिक्रिया उस्मान की गेंदबाजी को लेकर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.ग्रीन 20 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए.

कैमरन ग्रीन ने पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक को चकर कहा.
Muhammad Naeem Mangal PSL product can strike Usman Tariq at will, Cameron Green’s most expensive IPL player is struggling to even read his action! pic.twitter.com/15GJNNo4rM
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.