Last Updated:
Richard Kettleborough Unlucky Umpire : इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड कैटलब्रा भारतीय टीम के लिए अब तक नॉकआउट मुकाबले में अनलकी रहे हैं. आईसीसी ने उनको फाइनल के लिए नहीं चुना है. फील्ड अंपायरिंग के लिए रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ को चुना गया है. अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपयार होंगे, फोर्थ अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को चुना गया है.
भारत के लिए आईसीसी नॉकआउट में अनलकी रहे हैं रिचर्ड कैटलबोरो
इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड कैटलब्रा भारतीय टीम के लिए अब तक नॉकआउट मुकाबले में अनलकी रहे हैं. आईसीसी ने उनको फाइनल के लिए नहीं चुना है. फील्ड अंपायरिंग के लिए रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ को चुना गया है. अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपयार होंगे, फोर्थ अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को चुना गया है.
भारतीय क्रिकेट टीम
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल
फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ.
थर्ड अंपायर: अल्लाहुद्दीन पालेकर.
चौथे अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक.
मैच रेफरी: एंडी पायक्रॉफ्ट.
अनलकी अंपायर, भारत नॉटआउट में हारा
पिछले एक दशक से रिचर्ड कैटलब्रा भारत के लिए अशुभ साबित हुए हैं. इसकी शुरुआत साल 2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से हुई थी जब भारत को श्रीलंका के खिलाफ हार मिली थी. साल 2015 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल वो अंपायरिंग करने उतरो तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई. साल 2016 का टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ा. साल 2017 में तो गजब हो गया.
भारतीय टीम को पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल पाकिस्तान ने जीता. 2019 का वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जिसमें न्यूजीलैंड के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा. साल 2023 में भारतीय फैंस को सबसे बड़ा जख्म मिला. वनडे वर्ल्ड कप के सारे मैच जीतकर फाइनल में पहुंची रोहित शर्मा की टीम को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. पूरे भारत इस हार के बाद रोया था. रोहित शर्मा, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के घर पर ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया.
हर बार जब भारत किसी आईसीसी नॉकआउट मैच में उतरता है, तो ऐसा लगता है जैसे किस्मत ने रिचर्ड केटलबरो को मैच की निगरानी के लिए भेजने की साजिश रच ली हो, और वह भी भारत के पक्ष में नहीं. भारतीय फैंस, जो पहले से ही चिंता में डूबे रहते हैं, आईसीसी के इस फैसले से और परेशान हो गए हैं कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड केटलबरो को ऑन-फील्ड अंपायर नियुक्त किया गया है.
क्या इससे ज्यादा निराशाजनक कुछ हो सकता है? केटलबरो, जो ऐसे अहम मैचों में बार-बार नजर आते हैं, पिछले एक दशक से भारत के लिए अशुभ साबित हुए हैं. चाहे 2014 का टी20 वर्ल्ड कप हो, जिसमें भारत श्रीलंका से हार गया था, 2015 का वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, 2016 का टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जिसमें वेस्टइंडीज ने भारत को मात दी, 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जिसमें पाकिस्तान ने भारत को हराया, या फिर 2019 का वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जिसमें न्यूजीलैंड के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा – हर बार केटलबरो वहां मौजूद रहे हैं और भारत को हार झेलनी पड़ी है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.