Last Updated:
Why Rachin Ravindra biggest challenge for Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस खिताबी भिड़ंत के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. इस मैच में टीम इंडिया के लिए कीवी टीम के रचिन रविंद्र सबसे बड़ा चुनौती साबित हो सकते हैं.
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में फिन एलन और टिम साइफर्ट की तूफानी बैटिंग से क्रिकेट फैंस सन्न थे. ऐसे में साफ है कि टीम इंडिया के गेंदबाजों को उनके खिलाफ संभल कर रहना होगा और कोशिश करनी होगी कि उन्हें जल्द से जल्द करें, लेकिन इन दोनों से भी एक बड़ी चुनौती न्यूजीलैंड का एक गेंदबाज है. ये कोई और नहीं बल्कि भारत का ही बेटा रचिन रविंद्र हैं, जो कीवियों के लिए फाइनल मैच में सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र साबित हो सकते हैं.
रचिन रविंद्र क्यों हो सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा?
वैसे तो रचिन रविंद्र की पहचान एक बल्लेबाज की रही है, लेकिन टी20 विश्व कप में उन्होंने बल्लेबाजी से कम और गेंदबाजी से ज्यादा प्रभावित किया है. इसका कारण ये है कि रचिन इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. रचिन ने अभी तक 8 मैचों में 6.88 की औसत से कुल 11 विकेट लिए हैं. कीवी टीम के लिए उन्होंने विरोधियों को अपने स्पिन के जाल में ऐसा फंसाया है कि वह टीम के मैच विनर बनकर उभरे हैं.
दूसरी ओर अगर भारतीय बल्लेबाजी को देखें तो उन्हें स्पिन के खिलाफ काफी बेहतर माना जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से स्पिन गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज फंसते हुए दिखे हैं. इस पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा को सबसे ज्यादा बार स्पिनरों ने ही आउट किया है. इसके अलावा भी टीम के अन्य खिलाड़ी स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखे हैं. ऐसे में अहमदाबाद में अगर रचिन रविंद्र अपने लय में रहे थे तो वह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा कांटा साबित हो सकते हैं.
भारतीय पिचों से वाकिफ हैं रचिन रविंद्र
रचिन रविंद्र टीम इंडिया के लिए इसलिए भी मुसीबत बन सकते हैं, क्योंकि वह भारतीय पिचों और यहां के स्पिन-फ्रेंडली माहौल से बखूबी वाकिफ हैं. इसके अलावा इन फॉर्म बल्लेबाज संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ मुश्किल में पड़ सकते हैं. यही कारण है कि रचिन को लेकर माना जा रहा है वह फाइनल में भारतीय टीम के लिए घातक साबित हो सकते हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.