IND vs NZ T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज जारी है। बुधवार, 21 जनवरी को पहला टी20 मैच खेला गया। इस मैच में रिंकू सिंह ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए तबातोड़ रन बनाएं। उन्होंने अपनी पारी में तबातोड़ 3 छक्के लगाए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ फिनिशर रिंकू सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक विराट रिकॉर्ड बना दिया। लास्ट ओवर में दो छक्का लगाते ही उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 238 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 190 रन ही बना पाई। रिंकू सिंह ने इस मैच में महज 20 गेंदों में धमाकेदार अंदाज में 44 रन बनाए।

रिंकू सिंह ने धोनी के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
रिंकू सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 20 गेंदों में धमाकेदार अंदाज में 44 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने लास्ट के ओवर में दो छक्का लगाए। T20I में 20वें ओवर में रिंकू सिंह के छक्कों की संख्या अब 12 हो गई, जिससे उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
सूर्यकुमार से भी आगे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह ने न सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी बल्कि, उन्होंने टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार ने 20वें ओवर में 11 छक्के लगाए हैं। हालांकि, हार्दिक पांड्या 20वें ओवर में 15 छक्के लगाकर अभी भी रिंकू सिंह, धोनी और सूर्यकुमार से आगे हैं। 20वें में छक्के लगाने के मामले में हार्दिक टॉप पर बने हुए हैं।
T20I में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार, 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। इस मैच में भी अभिषेक शर्मा के अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह पर फैंस की नजर रहेगी।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.