नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी टीम ने मेग लैनिंग की अगुआई वाली यूपी वॉरियर्स टीम को नवी मुंबई में पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.
मंधाना-हैरिस की धमाकेदार शुरुआत, आरसीबी का 6 ओवर में स्कोर 78/0
कप्तान समृति मंधाना और हैरिस की ओपनिंग जोड़ी ने आरसीबी को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है. दोनों ने शुरुआती छह ओवर में पावप्ले में बिना किसी नुकसान के 78 रन बना लिए हैं. हैरिस ने 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा वहीं मंधाना अपनी ओपनिंग पार्टनर का दूसरे छोर से साथ निभा रही हैं.
यूपी ने 20 ओवर में 5 विकेट पर बनाए 143 रन, आरसीबी के सामने 144 रन का लक्ष्य
दीप्ति शर्मा और डिएंड्रा डॉटिन की शानदार पारी के दम पर यूपी वॉरियर्स ने आरसीबी को 144 रन का टारगेट दिया है. दीप्ति ने नाबाद 45 रन बनाए वहीं डॉटिन ने भी नाबाद 40 रन की पारी खेली. यूपी ने 5 विकेट पर 143 रन बनाए. आरसीबी की ओर से श्रेयंका पाटिल और क्लर्क ने दो दो विकेट चटकाए.
यूपी वॉरियर्स की आधी टीम पवेलियन में, स्कोर 50/5
यूपी वॉरियर्स की टीम मुश्किल में है. नादिन डी क्लर्क ने लगातार दो विकेट लेकर यूपी की झटके पर झटका दिया. आरसीबी के सामने यूपी की टीम 9वें ओवर में 50 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है. कप्तान मेग लैनिंग भी सस्ते में आउट हो गईं जबकि श्वेता सहरावत खाता भी नहीं खोल सकीं. फोबी लिचफील्ड 20 रन बनाकर आउट हुईं वहीं लैनिंग ने 14 रन का योगदान दिया. किरनण नवगिरे एक रन बनाकर आउट हुईं.
ओपनर हरलीन देओल के रूप में टीम को पहला झटका लगा. महज 11 रन बनाकर वो अपना विकेट गंवा बैठी. इसके बाद टीम की कप्तान मेग लैनिंग को भी आरसीबी ने ज्यादा देर टिकने नहीं दिया. श्रेयांका पाटिल की बॉल पर राधा यादव ने एक शानदार कैच लेकर उनको वापसी का रास्ता दिखाया. 21 बॉल खेलने के बाद 14 रन बनाकर लैनिंग आउट होकर लौटी. इसके बाद फोएबे लिचफील्ड 20 रन बनाकर आउट हुई और फिर अपनी पहली बॉल पर नादीन डी क्लर्क ने किरण नवगिरे को चलता कर दिया.
टॉस जीतकर मंधाना ने कहा किहम आज पहले फील्डिंग करना चाहेंगे. हमने देखा है कि इनिंग के बाद में ओस आती है, हमने पिछला मैच भी चेज करके जीता था. डीवाई पाटिल एक बड़ा चेजिंग ग्राउंड रहा है, कोई भी टोटल काफी नहीं होता. यह जानना हमेशा आसान होता है कि आप क्या चेज कर रहे हैं. नादिन ने बॉलिंग और बैटिंग में हमें सच में बहुत मदद की. यह योगदान देने की बात है और हम सभी योगदान देना चाहते हैं. हमने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. प्रेमा की जगह गौतमी को मौका मिला है.
टॉस हारने के बाद यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा कि हम भी चेज करना चाहते थे. हमने साथ में एक अच्छा सप्ताह बिताया है. पहला सप्ताह थोड़ा अस्त-व्यस्त होता है. प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है.
यूपी वारियर्स महिला (प्लेइंग इलेवन): किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर ), डींड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.