Virat Kohli: भरतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपनी फर्म को जारी रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेली। वडोदरा में खेले गए साल के पहले ही वनडे मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
इस मैच में विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए विनिंग पारी खेलते हुए 91 गेंदों में शानदार 93 रनों की पारी खेली। उन्हें 71वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इस मैच में विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन भी पूरे कर लिए। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जब विराट को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, तो उन्होंने अपनी मां को याद किया।
विराट कोहली अपनी मां को भेजते हैं अवॉर्ड
न्यूजीलैंड से जीत के बाद मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के समय जब पूछा गया कि ‘क्या खुद पता है, आपके पास कितने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड है, तो विराट ने जवाब देते हुए कहा, सच कहूं तो, मुझे कोई अंदाजा नहीं है। मैं अपने सभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड को अपनी मां को भेज देता हूं। उन्हें अवॉर्ड रखना काफी पसंद है।’
हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा था-विराट कोहली
प्रेजेंटेशन सेरेमनी में विराट ने कहा ‘अगर मैं अपने पूरे सफर को देखूं, तो ये मेरे लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। मुझे हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा था। मैं आज जहां हूं, उसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है। भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैं दिल से बहुत ज्यादा शुक्रगुजार हूं।
आगे उन्होंने यह भी कहा कि ‘मुझे गर्व महसूस होता है। अगर मैं बिल्कुल सच कहूं तो माइलस्टोन के बारे में नहीं सोच रहा हूं। अगर हम पहले बैटिंग कर रहे होते तो मैं और ज्यादा मेहनत करता, अनुभव मायने रखता है।’
विराट ने कई कीर्तिमान स्थापित किए
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 रन पूरे किए। विराट ने यह कारनामा सिर्फ 624 पारियों में हासिल किया। अब विराट से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने पिछली 4 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.