Last Updated:
आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले ही CSK ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर संजू को अपनी टीम में शामिल कर लिया था. खास बात ये है कि इस ट्रेड को पूरा करने के लिए सीएसके ने अपने दो मैच विनर खिलाड़ी छोड़े थे.
सीएसके ने संजू सैमसन को यूं ही नहीं खरीदा था.
महेंद्र सिंह धोनी संजू की इसी काबिलियत की फैन है. अगर ऐसा न होता तो आईपीएल के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स उन पर इतना बड़ा दांव नहीं खेलती. आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले ही CSK ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर संजू को अपनी टीम में शामिल कर लिया था. खास बात ये है कि इस ट्रेड को पूरा करने के लिए सीएसके ने अपने दो मैच विनर RR को सौंपने पड़े थे. इनमें एक थे रविंद्र जडेजा और दूसरे थे सैम करन.
संजू सैमसन के आगे झुकाया कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना सिर
सीएसके ने संजू सैमसन को बिना वजह नहीं चुना. 31 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज का आईपीएल में भारतीय टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों में सबसे मजबूत रिकॉर्ड है. वह अब तक राजस्थान रॉयल्स और दिलली डेयरडेविल्स से खेल चुके हैं. दोनेां टीमों की तरफ से 177 मैचों में सैमसन ने 4,704 रन बनाए हैं, उनका औसत 30.95 और स्ट्राइक रेट 139.05 रहा है. इसमें 3 शतक, 26 अर्धशतक, 379 चौके और 219 छक्के शामिल हैं.
विकेटकीपिंग में भी उन्होंने 86 कैच और 17 स्टंपिंग किए हैं. आईपीएल के पिछले सीजन की बात करें तो 9 मैचों में उन्होंने 35.63 के स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए थे, जबकि 2024 में 16 मैचों में उनके 531 रन थे. सीएसके में सैमसन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को मजबूत करेंगे, टीम को जिसकी कमी अब तक खल रही थी.
संजू सैमसन को सीएसके में वही फीस मिलेगी जो उन्हें राजस्थान रॉयल्स में दिए जा रहे थे. यह रकम 18 करोड़ है. अब तक रविंद्र जडेजा को सीएसके यही रकम दे रही थी, हालांकि राजस्थान के साथ हुए ट्रेड में उन्हें 18 करोड़ की जगह 14 करोड़ रुपये मिलेंगे. सैम करन को आर आर में अपनी मौजूदा फीस 2.4 करोड़ रुपये ही मिलेंगे.

ट्रेड के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर कासी विश्वनाथन ने कहा कि- यह हमारे इतिहास का सबसे कठिन फैसला है. हमें टॉप-ऑर्डर भारतीय बल्लेबाज चाहिए था. सैमसन का स्किल-सेट और उपलब्धियां हमारी महत्वाकांक्षाओं से मेल खाती हैं.ट्रेड से पहले हमने जडेजा और करन से बातचीत के आधार पर लिया गया था. आरआर के लिए ट्रेड ने ऑलराउंड डेप्थ दी, क्योंकि 2025 सीजन में सैमसन इमोशनली ड्रेन थे.
रवींद्र जडेजा ने 254 आईपीएल मैच खेले हैं, इसमें 2018, 2021, 2023 में ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई है. 2025 के सीजन में ही उनके 301 रन थे जो उन्होंने 33.44 के औसत से बनाए थे. खासकर 2023 फाइनल की जीत में आखिरी गेंदों पर रन बनाने वाली पारी यादगार है.सैम करन ने सीएसके और पंजाब किंग्स के साथ 64 से ज्यादा मैच खेले हैं, इसमें उनके 997 रन हैं और 59 विकेट भी हैं.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.