Last Updated:
India vs England Semifinal at Risk: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच को लेकर कुछ ऐसी खबर सामने आ रही है जो फैंस का दिल तोड़ने वाली हैं. दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच रद्द हो सकता है. हमने इसकी जांच की कर वीडियो की सच्चाई पता की.
ईरान युद्ध बढ़ने से ICC परेशान! सेमीफाइनल खतरे में? इस खबर में कितनी सच्चाई
वीडियो में बताया गया है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 एक नाटकीय मोड़ पर पहुंच गया है, क्योंकि मध्य पूर्व में बढ़ते वैश्विक तनाव से सेमीफाइनल से पहले गंभीर चिंताएं उठ रही हैं. ईरान में युद्ध की बढ़ती स्थिति और दुबई ट्रांजिट संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा और लॉजिस्टिक्स पर असर पड़ रहा है, जिससे टूर्नामेंट के सुचारू संचालन पर सवाल उठने लगे हैं. मौजूदा भू-राजनीतिक हालात ICC के संचालन, ब्रॉडकास्टिंग लॉजिस्टिक्स, टीमों की आवाजाही और सबसे अहम, हाई-वोल्टेज इंडिया बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल को प्रभावित कर सकते हैं.
एयरपोर्ट बंद होने के खतरे से लेकर इमरजेंसी प्लानिंग तक, हर बड़े घटनाक्रम का विस्तार से विश्लेषण किया गया है. क्या ICC टूर्नामेंट को तय समय पर जारी रख पाएगा या सेमीफाइनल में अप्रत्याशित देरी हो सकती है? T20 वर्ल्ड कप 2026 के आसपास बन रही स्थिति का पूरा विश्लेषण देखने के लिए वीडियो देखें.
क्या है वीडियो की सच्चाई
दरअसल ये वीडियो जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये फेक न्यूज फैला रहा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को लेकर दी गई सारी जानकारी गलत है. न्यूज 18 इंडिया की टीम ने ब्रॉडकास्टिंग टीम के साथ काम करने वाले सदस्य से बात की. इसमें उन्होंने साफ किया कि मैच पर कोई संकट नहीं है. मुकाबला अपने तय समय और पूर्वनिर्धारित शेड्यूल के मुताबिक ही कराया जाएगा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.