Sanju samson on missing chance: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और ओपनर संजू सैमसन ने बीसीसीआई के जारी वीडियो में अपने सफर, सोच और ओपनिंग रोल में वापसी पर बात की है. उन्होंने बताया कि एक वक्त वो इस बात को लेकर चिंता में रहते थे कि कब खेलने मिलेगा. शुभमन गिल के टीम में आने के बाद संजू को ओपनिंग से हटा दिया गया था.
कोच गौतम गंभीर के साथ संजू सैमसन
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन लगातार चर्चा में बने रहते हैं. उन्होंने बीसीसीआई के वीडियो में अपनी क्रिकेट के सफर, सोच और ओपनिंग रोल में वापसी को लेकर खुलकर बात की है. हाल ही में सैमसन ने अनिश्चितता के दौर के बाद फिर से ओपनिंग में अपनी जगह हासिल की है. कुछ महीने पहले शुभमन गिल को टी20 टीम में शामिल किया गया था और वे अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर रहे थे. गिल बल्ले से ज्यादा रन नहीं बना पाए और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, जिससे सैमसन को अभिषेक के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला.
टी20 इंटरनेशनल में ओपनर के तौर पर संजू सैमसन 18 पारियों में तीन शतक लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 178.02 और औसत 32.88 है. भारतीय ओपनर्स में जिनके 500 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन हैं. उनमें सिर्फ अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट (190.40) सैमसन से बेहतर है. इसके बावजूद, सैमसन को परिस्थितियों के कारण अलग-अलग रोल में खुद को ढालने की कोशिश करनी पड़ी, जबकि वे और गिल दोनों ही असुरक्षा और आत्म-संदेह के दौर से गुजरे. अब अपनी पसंदीदा पोजिशन पर लौटकर सैमसन जल्दी ही लय हासिल करना चाहेंगे.
𝗙𝗿𝗼𝗺 𝗽𝗿𝗼𝗺𝗶𝘀𝗲 𝘁𝗼 𝗽𝗲𝗿𝗳𝗲𝗰𝘁𝗶𝗼𝗻 ✨
It takes belief, patience and pride in wearing the #TeamIndia blue 💙
And he has lived it all 👌
Decoding Sanju Samson’s journey to the top 😎 – By @RajalArora