Sarfaraz Khan Double Century Ranji Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तीन अर्धशतक, एक शतक. विजय हजारे ट्रॉफी में दो अर्धशतक और एक शतक के बाद अब सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी में डबल सेंचुरी जड़ते हुए कोहराम मचा दिया है. हैदराबाद को उसके ही घर में जाकर सरफराज ने जमकर पिटाई की.
सरफराज खान
हैदराबाद: घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान का जोरदार प्रदर्शन जारी है. रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी के मैच में हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 206 गेंद में दोहरा शतक जड़ दिया. आउट होने से पहले मुंबई के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 219 गेंदों में 227 रन बनाए. रक्षन्न ने जब सरफराज को आउट किया, तब कहीं जाकर हैदराबाद को राहत की सांस मिली. खबर लिखे जाने तक मुंबई ने मैच के दूसरे दिन आठ विकेट खोकर 533 रन बना लिए थे. हैदराबाद की कप्तानी कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन बेहद फीका रहा, उनके खाते में अबतक सिर्फ एक ही विकेट आया है.
About the Author
Anshul Talmaleअंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें