Suryakumar Yadav Record: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं. सूर्यकुमार यादव अगर इस मैच में 41 रन बनाने में सफल रहते हैं तो वह टी20 में 3000 रन बनाने वाले भारत के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.
इस मैच में सूर्यकुमार यादव की कोशिश होगी कि वह टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरा करें. इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए वह सिर्फ 41 रन दूर हैं. सूर्या अगर इस मैच में 41 रन बना लेते हैं तो 3000 रन के आंकड़े को पार करने वाले वह सिर्फ तीसरे भारतीय बनेंगे. सूर्या फिलहाल 102 टी20 मैचों की 96 पारियों में उन्होंने 2959 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 36.98 और स्ट्राइक रेट 165.03 है. इस फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव ने चार शतक और 23 अर्धशतक भी लगाए हैं. टीम इंडिया के लिए टी20 में उनका बेस्ट स्कोर 117 है.
रोहित-विराट ने हासिल की है ये उपलब्धि
टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में फिलहाल रोहित शर्मा और विराट कोहली ही हैं, जिन्होंने 3000 से ज्यादा रन बनाए. ये दोनों प्लेयर अब टीम इंडिया के लिए टी20 में नहीं खेलते हैं. रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.89 का रहा है. टी20 में रोहित शर्मा ने 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 125 मैचों में 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में विराट के नाम 1 शतक और 38 अर्धशतक दर्ज है.
बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 11 बल्लेबाजों ने ही हैं 3000 या उससे ज्यादा रनों के आंकड़े को पार किया है. रन बनाने के मामले में रोहित सबसे ऊपर हैं. अगर सूर्यकुमार अगले दो मैचों में ये 41 रन बना लेते हैं तो वह विराट के बाद 3000 रन पूरा करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय होंगे. विराट ने ये उपलब्धि 81 पारियों में हासिल की थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में सूर्या ने तीन पारियों में 171 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 201.17 के साथ रहा है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.