इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट चटकाए और देखते ही देखते मेहमान टीम का स्कोर 12वें ओवर में 95 रन पर पांच विकेट हो गया. साउथ अफ्रीका की टीम मैच पर पकड़ बना चुकी थी लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. ऐसे मुश्किल में हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने छठे विकेट के लिए 52 गेंद में 74 रन की शानदार साझेदारी की. इस एक साझेदारी ने मैच का नक्शा ही बदल दिया.
वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की लेकिन ब्रैंडन किंग (27) और जॉनसन चार्ल्स (13) ने विकेट गंवा दिया. केशव महाराज ने चार्ल्स को बोल्ड कर दिया. किंग ने 16 गेंद में पांच चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन कोर्बिन बॉश की गेंद पर बोल्ड हो गए. शेरफेन रदरफोर्ड (6) भी महाराज की गेंद पर बोल्ड हो गए. रोस्टन चेज (22) भी जॉर्ज लिंडे (4 ओवर, 25 रन, 3 विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गए. इससे पहले मैथ्यू फोर्ड (16) ने अपना विकेट गंवा दिया, जिन्हें बॉश की गेंद पर कगिसो रबाडा ने लॉन्ग ऑन पर शानदार कैच पकड़ा.
हेटमायर और पॉवेल ने वेस्टइंडीज को ऐसा स्कोर दिया जिसे पार्ल की रात में डिफेंड किया जा सके. हेटमायर ने 32 गेंद में चार चौके और तीन छक्के लगाकर मेहमान टीम को जीत का मौका दिया है. पारी के आखिरी ओवर में हेटमायर ने बड़े शॉट लगाने की कोशिश की और लिंडे की गेंद को डीप मिडविकेट की ओर खेला, जहां डेवाल्ड ब्रेविस ने कैच पकड़ा. ब्रेविस ने गेंद को हवा में उछालकर खुद को बाउंड्री के पार जाने से बचाया और फिर कैच पूरा किया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.