South Africa thrash West Indies in 1st T20I: एडेन मार्करम की दमदार अर्धशतकीय पारी से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मार्करम साउथ अफ्रीका के लिए 47 गेंद में 86 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा रायन रिकेल्टन ने भी टीम के लिए दमदार पारी खेली.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में कप्तान मार्करम ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. मार्करम ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 47 गेंद में नाबाद 86 रन बनाए. अपनी इस पारी में मार्करम ने 9 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इसके अलावा रायन रिकेल्टन भी 32 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद रहे. रिकेल्टन ने पारी में 2 छक्के और 1 चौका लगाया. वहीं एकमात्र आउट होने वाले बल्लेबाज प्रीटोरियस ने 28 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली.
पहले टी20 में फ्लॉप रहे कैरेबियाई बल्लेबाज
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे. हालांकि, शुरुआत तेज तर्रार हुई थी, लेकिन जल्दी ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कस लिया. वेस्टइंडीज की तरफ से शिमरन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 32 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 48 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 29 रन, ब्रेंडन किंग ने 27 रन और कप्तान रोस्टन चेस ने 22 रनों का योगदान दिया.
वहीं साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में जॉर्ज लिंडे ने कमाल का प्रदर्शन किया. लिंडे ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट झटके. उनको इस दमदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा केशव महाराज और कॉर्बिन बॉस ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की तरफ गेंदबाजी में रोस्टन चेज को एकमात्र विकेट मिला था. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच बुधवार, 29 जनवरी को खेला जाएगा.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.