Brett Lee Elizabeth Kemp divorce: क्रिकेट के मैदान पर अपनी तूफानी रफ्तार से बल्लेबाजों पर राज करने वाले दिग्गज ब्रेट ली का पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. क्रिकेट लिए ब्रेट ली में ऐसा पागलनपन था कि उनकी शादी शुदा जिंदगी तबाह हो गई और सिर्फ तीन साल में ही उनकी पहली पत्नी से तलाक हो गया. आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी.
हालांकि, अच्छी बात ये थी कि ब्रेट ली ने कभी जाहिर नहीं होने दिया कि उनकी पर्सलन में क्या चल रहा है. क्रिकेट फैंस को शायद ही पता होगा कि ब्रेट ली की पहली शादी सिर्फ तीन साल में ही टूट गई थी और उनकी शादी टूटने की वजह थी क्रिकेट से उनका प्यार. जिस खेल ने ब्रेट ली को दौलत और शोहरत दिलाई उसी खेल के कारण उनकी पहली वाइफ एलिजाबेथ कैंप ने उन्हें धोखा दिया.
क्यों हुआ था ब्रेट ली का तलाक?
ब्रेट ली की पहली शादी क्यों टूटी इसे लेकर अलग-अलग कहानियां है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक ब्रेट ली की पहली वाइफ एलिजाबेथ की एक रग्बी प्लेयर से अफेयर था, जिसके कारण उनका तलाक हुआ. तलाक के पीछे की वजह चाहे जो भी, लेकिन ये बात सच है कि ब्रेट ली और उनकी वाइफ के बीच क्रिकेट को लेकर ही मतभेद हुआ था. क्योंकि ब्रेट ली ने जब एलिजाबेथ से साल 2006 में शादी की थी तो वह अपने करियर पर शिखर पर थे.
उस दौर में ऑस्ट्रेलिया विश्व क्रिकेट पर राज करती थी, जिसमें ब्रेट ली की भी अहम भूमिका थी. माना जाता है कि इंटरनेशनल टूर और मैचों के कारण ब्रेट ली लगातार कई महीने घर से दूर रहते थे. इसी दूरी ने ब्रेट ली और एलिजाबेथ के रिश्ते में तनाव पैदा कर दिया था. ब्रेट ली के लगातार दौरों की वजह से एलिजाबेथ को अपने करियर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में काफी मुश्किल हो रही थी. शादी के बाद उनका एक प्यारा सा बच्चा भी हुआ, जिसके कारण एलिजाबेथ अकेली पड़ गईं थी.
2014 में ब्रेट ली ने की दूसरी शादी
ब्रेट ली और एलिजाबेथ के बेटे का नाम प्रेस्टन है. तलाक के बाद दोनों ने मिलकर उसकी परवरिश करने का फैसला लिया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि ब्रेट ली का क्रिकेट के प्रति प्यार और एलिजाबेथ को समय नहीं देने के कारण दोनों के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ गए थे. इस वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया. तलाक के बाद ब्रेट ली लगभग पांच साल तक सिंगल रहे और साल 2014 में उन्होंने लाना एंडरसन से दूसरी रचाई.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.