गुजरात जायंट्स के खिलाफ हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स WPL 2026 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है. अब उनके नॉकआउट में क्वालीफाई करने की उम्मीदें काफी कम हो गई हैं. दिल्ली कैपिटल्स को WPL 2026 के नॉकआउट में पहुंचने के लिए अपने आखिरी लीग मैच में यूपी वॉरियर्स को बड़े अंतर से हराना होगा. ये मुकाबला रविवार, 1 फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा. इसके साथ उन्हें उम्मीद करनी होगी कि गुजरात जायंट्स शुक्रवार (30 जनवरी) को मुंबई इंडियंस को हरा दे.

अगर ऐसा होता है तो दिल्ली कैपिटल्स 8 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स टॉप दो स्थानों पर होंगे. अगर गुजरात जायंट्स अपना आखिरी लीग मैच मुंबई इंडियंस से हार जाती है और यूपी वॉरियर्स दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है, तो दिल्ली कैपिटल्स टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अगर मुंबई इंडियंस शुक्रवार को गुजरात जायंट्स को हरा देती है और फिर दिल्ली कैपिटल्स रविवार को यूपी वॉरियर्स को हरा देती है, तो MI, GG और DC तीनों के पास लीग स्टेज के बाद बराबर अंक (8-8) होंगे. ऐसे में बेहतर नेट रन रेट (NRR) वाली टीम अंक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहेगी.
WPL के नियमों के अनुसार, अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें एलिमिनेटर मैच खेलती हैं. उस मैच का विजेता फिर फाइनल में टेबल टॉपर से भिड़ता है. WPL के पिछले तीन सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लैनिंग की कप्तानी में हर बार अंक तालिका में टॉप किया, लेकिन कभी भी खिताब नहीं जीत पाई.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.