Last Updated:
IND vs WI T20 World Cup 2026: भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है. अब वेस्टइंडीज से रविवार को अगली टक्कर होनी है. इस मुकाबले से पहले भारत की तैयारियां पुख्ता है. तिलक वर्मा ने शानदार जीत के बाद टीम की प्लानिंग पर बातचीत की. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बताया कि भारत कैसे अटैकिंग क्रिकेट खेल रहा है.
तिलक वर्मा टी-20 वर्ल्ड कप
मैच के बाद तिलक वर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम बस ऐसा ही प्रदर्शन चाहते थे. हम एक टीम के रूप में अच्छा स्कोर बनाना चाहते थे. हमने इस पर चर्चा की कि अगर हम पावर प्ले में तीन या चार विकेट भी खो दें तब भी आक्रामक अंदाज में ही बल्लेबाजी करेंगे.
तिलक ने संजू सैमसन की तारीफ भी की. रिंकू सिंह की जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए सैमसन ने 15 गेंद पर 24 रन बनाए और अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 3.4 ओवरों में 48 रन जोड़े. तिलक ने कहा:
जब सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देते हैं तो इससे तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर के बल्लेबाजों का भी आत्मविश्वास बढ़ता है. संजू ने शानदार शुरुआत की. हमने इसको लेकर चर्चा की थी और हम विपक्षी गेंदबाजों में यह खौफ देखना चाहते हैं कि भारतीय बल्लेबाज हर गेंद पर जोरदार शॉट लगाने के लिए तैयार हैं.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह लड़खड़ा गए थे और तिलक ने कहा कि खिलाड़ियों ने चेपॉक में खेले गए मैच से पहले पिछले टी20 मैचों के वीडियो देखे. उन्होंने कहा:
हमने मैच से ठीक पहले चर्चा की थी कि हम सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान में उतरेंगे. हमने पिछले एक साल में टी-20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन को देखा. इन वीडियो को देखने के बाद हम सभी का आत्मविश्वास बढ़ा.
तिलक ने कहा, ‘उस समय हम खेल का पूरा आनंद ले रहे थे और सारा दबाव विपक्षी गेंदबाजों पर होता था। अगर विकेट गिरता तो हम अगली ही गेंद पर छक्का मार देते थे इसलिए, हमारी सोच कुछ इस तरह की थी. हमने चर्चा की कि अगर पहली गेंद हमारी जद में आती है तो हम उस पर छक्का मारने में नहीं हिचकिचाएंगे.’
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.