Vaibhav Suryavanshi Wicket IND U19 vs USA U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम से धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला. हेनिल पटेल ने पंजा खोलकर यूएसए को सिर्फ 107 रन पर ढेर कर दिया. बल्ले से तबाही मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में गेंद से भी छा गए. उन्होंने यूएसए के मुकाबले में सबसे सफल बल्लेबाज नीतीश सुदिनी का विकेट चटकाया.
वैभव सूर्यवंशी ने चटकाया विकेट
नई दिल्ली. तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी गेंद से भी खतरनाक हैं, यह उन्होंने यूएसए और भारत के बीच खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में दिखा दिया. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के इस पहले ही मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी को लेकर सुर्खियों में रहे. यूएसए के खिलाफ क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. कप्तान इस फैसले को सही साबित करते हुए हेनिल पटेल ने आग उगलती गेंदों से यूएसए की टीम को सिर्फ 107 रन पर समेट दिया. भले ही हेनिल ने पंजा खोला, लेकिन इस पारी में वैभव सूर्यवंशी भी सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहे. दरअसल, 14 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने गेंद थामते ही विकेट चटका दिया. अपनी दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में यूएसए के सबसे सफल बल्लेबाज का विकेट निकाला.
वैभव सूर्यवंशी ने चटकाया विकेट
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें