henil patel shines in world cup: 18 वर्षीय हेनिल पटेल भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के एक प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. वह अपनी सटीक लाइन-लेंथ और दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने की महारत के लिए जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में भी इनका जलवा रहा है और इसके साथ ही वो यूथ टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था
भारत का यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ, क्योंकि उत्कर्ष श्रीवास्तव की अगुवाई वाली अमेरिकी टीम महज 107 रन पर सिमट गई. इस शानदार प्रदर्शन के हीरो रहे युवा तेज गेंदबाज हेनिल पटेल, जिन्होंने पांच विकेट झटके. गुजरात में जन्मे हेनिल ने अमेरिकी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी. उन्होंने सबसे पहले अमरिंदर गिल को आउट किया, इसके बाद दीपेश देवेंद्रन ने साहिल गर्ग को पवेलियन भेजा. इसके बाद हेनिल ने विकेटकीपर अर्जुन महेश, कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव, सब्रिश प्रसाद और ऋषभ शिंपी के विकेट लेकर अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया.
हेनिल पटेल का हल्लाबोल
गुजरात के इस क्रिकेटर ने अपने सात ओवर के स्पेल में 16 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. इसके साथ ही उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में भारतीय गेंदबाजों के बीच तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया. मिड-इनिंग्स इंटरव्यू के दौरान हेनिल ने अपनी शानदार गेंदबाजी पर बात करते हुए कहा, मैंने विकेट को अच्छे से देखा था और मुझे लगा कि 4-5 मीटर की लेंथ पर गेंदबाजी करने से अच्छी मूवमेंट मिलेगी और मैंने उसी पर फोकस किया. उन्होंने आगे कहा, मुझे उछाल और मूवमेंट वाली पिचें पसंद हैं और हमारी तैयारी काफी अच्छी रही है. मैं लगातार कोचों से बात करता रहा हूं और उनका योगदान शानदार रहा है. सभी कोच अनुभवी हैं, वे पहले भी वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. वे अपने अनुभव हमारे साथ साझा करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हम किसी दबाव में न रहें, जिससे हमें मैदान पर जाकर अपनी योजना को सही तरीके से लागू करने में मदद मिलती है. अंडर-19 विश्व कप में गेंद से शानदार शुरुआत करने के बाद भारत की नजरें अब 108 रन के लक्ष्य का पीछा कर अपने अभियान की जोरदार शुरुआत करने पर होंगी. ग्रुप ए में शामिल भारतीय अंडर-19 टीम अपना अगला मुकाबला 17 जनवरी को इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी.
हेनिल की ताकत क्या है?
गुजरात से ताल्लुक रखने वाले 18 वर्षीय हेनिल पटेल भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के एक प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. वह अपनी सटीक लाइन-लेंथ और दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने की महारत के लिए जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में भी इनका जलवा रहा है और इसके साथ ही वो यूथ टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड कप स्क्वाड में अपनी जगह पक्की की है.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.