Who is Vihaan Malhotra: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सुपर-6 में टीम इंडिया की पहली टक्कर जिम्बाब्वे के साथ है. इस मैच में टीम इंडिया के लिए विहान मल्होत्रा ने दमदार खेल दिखाते हुए शतक लगाया. विहान टीम इंडिया के लिए 107 गेंद में 109 रन बनाकर नाबाद रहे. विहान की इस शतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन का स्कोर खड़ा किया.
कौन हैं अंडर-19 टीम के सदस्य विहान मल्होत्रा?
अंडर-19 विश्व कप 2026 में विहान मल्होत्रा ने टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ 109 गेंद में नाबाद 107 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ 7 चौके लगाए. इससे साफ होता है कि मिडिल ऑर्डर में विहान ने सिर्फ टीम इंडिया के लिए रन ही नहीं बनाए बल्कि विकेट को भी संभाल कर रखा.
19 साल के विहान मल्होत्रा टीम इंडिया के लिए बाएं हाथ से गेंदबाजी के साथ ऑफ ब्रेक बॉलिंग भी करते हैं. विहान पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं. विहान मल्होत्रा पिछले साल अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से छाए थे. विहान विराट कोहली और शुभमन गिल को अपना आदर्श मानते हैं.
विराट के साथ शेयर करेंगे ड्रेसिंग रूम
विहान मल्होत्रा जल्द ही दिग्गज विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे. विहान मल्होत्रा को आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था. ऐसे में विहान के लिए ये अच्छा मौका है कि आगामी आईपीएल सीजन में वह अपने हीरो के साथ ड्रेसिंग रूप में दिखेंगे. हालांकि, देखना ये होगा कि क्या विहान को आरसीबी के लिए डेब्यू का मौका मिल पाता है या फिर नहीं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.