श्रीलंका खिलाफ घर में घुसकर इंग्लैंड के कप्तान ने एक ऐसी धमाकेदार पारी खेल डाली जिसने निर्णायक मुकाबले को कांटे का बना दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को पहला झटका महज 19 रन के स्कोर पर लग गया था. इसके बाद 40 रन पर दूसरा विकेट गिरा और 166 रन पर तीसरा झटका लगने के बाद हैरी ब्रुक ने मैदान पर कदम रखा. उन्होंने अनुभवी जो रूट के साथ मिलकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तेजी से रन भी बनाए.
कप्तान हैरी ब्रुक की तूफानी सेंचुरी
इंग्लिश कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ ऐसी पारी खेली जिसने मैच का रुख मोड़ दिया. 166 रन पर तीसरा विकेट गिरा था और उन्होंने आकर पारी को संभाला. 40 बॉल पर 3 चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए फिफ्टी पूरी की. इसके बाद उन्होंने गियर बदला और अगली 17 बॉल पर अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. 57 बॉल पर ब्रुक ने 8 चौके और 6 छक्का जमाते हुए शतक बनाया. 66 बॉल पर 11 चौके और 9 छक्के लगाकर उन्होंने नाबाद 136 रन बना डाले.
जो रूट के साथ धमाकेदार साझेदारी
कप्तान हैरी ब्रुक के आने से पहले श्रीलंका की टीम मैच में हावी नजर आ रही थी. उन्होंने खुलकर शॉट्स लगाए और अर्धशतक पूरा होने के बाद तो तबाही मचा दी. महज 113 बॉल पर जो रूट के साथ इंग्लैंड के लिए 191 रन की आतिशी साझेदारी कर डाली. दोनों की इस पार्टनरशिप ने मैच का नक्शा बदल दिया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.